नपं अध्यक्ष ने लिया वार्डों का जायजा
साजा|नगर पंचायतअध्यक्ष मनोज जायसवाल ने पार्षद सीएमओ के साथ वार्ड 2 आमापारा, वार्ड 4 सोनीपारा वार्ड 4 में घूमकर सफाई व्यवस्था, पेयजल, सुलभ-शौचालय का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड 2 के सुलभ शौचालय की मरम्मत रंगरोगन सहित निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश सीएमओ को दिए। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने वार्डवासियों से भी चर्चा की। वार्डवासियों ने सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की। वहीं नए बस स्टैंड में बनने वाले कबीर कुटी पर भी चर्चा की गई।