जांच में पकड़े गए 12 बाइक चालक
सक्ती| पुलिसने मंगलवार को थाना के सामने दोपहिया वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया। बिना हेलमेट के बाइक चलाने, तीन सवारी यात्रा करने, बिना नंबर वाले वाहन चालकाें पर जुर्माना किया गया। जांच के दौरान ऐसे 12 वाहन चालकों से 2400 रुपए का जुर्माना वसूल कर मोटर व्हीकल एक्ट के के तहत कार्यवाही की गई।