सड़क कीचड़ से सराबोर, वाहन चलाना मुश्किल
मालखरौदा-जाजंग| ग्रामपंचायत जाजंग से ढोलनार होते हुए देवरमाल तक के रोड की हालत बरसात में बदतर हो चुकी है। पूरी सड़क कीचड़ से सराबोर है। इस रोड में आवागमन करने वाले लोगों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाली के कारण बरसात का चार माह ग्रामीणों के लिए किसी मुश्किल से कम नहीं होता। कच्ची सड़क पर रोज वाहन फंस रहे हैं।
जाजंग का शासकीय हाई स्कूल भवन भी ढोलनार पहुंच मार्ग वाले भाठा में बना है। जाजंग के पुल से लेकर स्कूल तक के रोड की हालत इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि इस पर स्कूली बच्चे हर रोज फिसल कर गिर रहे हैं। स्कूल में पढ़ाने आने वाले शिक्षकों के वाहन भी कीचड़ में फंस रहे हैं। इस मार्ग की बदहाली के कारण परेशानी से बचने के लिए ग्रामीणों को 15 किमी अधिक दूरी तय कर जामपाली होते हुए सक्ती जाना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि इस कच्ची सड़क को पंचायत ने दो दशक पहले बनवाया था, लेकिन उसके बाद से अब तक इसे सरकार की योजना में जोड़कर काम नहीं कराया जा सका है। पीएमजीएसवाय या सीएमजीएसवाई में इस सड़क को शामिल कराने की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही है।
बारिश के बाद बदहाल हुई सड़क
विधायक प|ी की भी गाड़ी फंसी
विधायककी प|ी 19 सितम्बर को ग्राम ढोलनार में एक दशकर्म के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। देवरमाल वाले रास्ते से ढोलनार आते समय उनकी गाड़ी भी फंस गई थी जिसके चलते उनको भी परेशानी का सामना करना पड़ा था। गांव के लोगों का कहना है कि चुनाव के समय अपनी इस समस्या को डॉ. खिलावन साहू को बता चुके हैं और उनके द्वार चुनाव जितने के बाद रोड को बनवाने का आश्वासन दिया गया था। चुनाव जीतकर वे विधायक बन गए लेकिन इस सड़क के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किया गया। जिसके चलते ग्रामवासियों में काफी नाराजगी है।