पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आश्रम स्कूल में लगी विज्ञान की प्रदर्शनी

आश्रम स्कूल में लगी विज्ञान की प्रदर्शनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय आश्रम शाला एवं प्राथमिक शाला अमलडीहा में 14 फरवरी को विज्ञान मेला, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विज्ञान के माडल प्रदर्शनी में दिखाए। विधायक खिलावन साहू कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। विधायक व अन्य अतिथियों ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

शिक्षक ने विज्ञान के एक सहायक सामग्री बल का विभाजन का जीवंत प्रदर्शन किया गया जिसमें कागज के पांच छोटे खंभा बनाकर उस पर लकड़ी का तख्ती रखकर उसे टेबल का रूप दिया गया जिसमें अलग-अलग वजन रखते हुए अंत में स्वयं शिक्षक शैल कुमार पाण्डेय कागज के टेबल पर खड़े हो गए। इस गतिविधि की सभी ने ताली बजाकर सराहना की। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाले विज्ञान शिक्षक शैल कुमार पाण्डेय व उनके सहयोगी शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने जिले को एक नयी पहचान दी है। राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान के कार्यशाला में दोनों शिक्षकों ने जो कुछ सीखा जाना उसे माडल के रूप में परिणीत किया है। आज ये दोनों शिक्षक न केवल उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में चिन्हांकित है बल्कि अपने अच्छे कार्य से स्कूल, गांव, ब्लाक व जिले का नाम रोशन करने में लगे हुए हैं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु मंच निर्माण के लिए 1.50 लाख तथा विज्ञान सहायक सामग्री निर्माण के लिए 50 हजार रुपए विधायक निधि से प्रदान करने की घोषणा की। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में विज्ञान शिक्षक शैल कुमार पाण्डेय ने बताया कि गुणवत्ता वर्ष 2015-16 के अंतर्गत हमारे विद्यालय प्रांगण में विज्ञान मेला, खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 15 फरवरी को क्रीड़ा व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। विज्ञान प्रदर्शनी व समापन समारोह 16 फरवरी मंगलवार को होगा। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष लेखराम जायसवाल, नारायण सिंह सिदार जनपद सदस्य, सरपंच रामाधीन कैवर्त, जानकी देवी सिदार उपसरपंच, कन्हैया सिदार सचिव, रमेश साहू , आश्रम शाला के प्रधान पाठक मोतीलाल पटेल, श्रीमती मीनाक्षी गबेल, कामिनी राज, अनिता सिदार, संगीता, अनिता, रामकुमार कांत, श्रीमती पुष्पा सहित पंच व शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक व अन्य अतिथि

शिक्षा
खबरें और भी हैं...