- Hindi News
- सुलभ शौचालय में लगा ताला यात्रियों को हो रही असुविधा
सुलभ शौचालय में लगा ताला यात्रियों को हो रही असुविधा
सक्ती| नगरके रेलवे स्टेशन में साल दर साल सुविधाएं बढ़ने की बजाए कम होती जा रही है। वर्तमान में यहां सार्वजनिक सुलभ शौचालय में ताला जड़ दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को असुविधा हो रही है।
लेकिन रेल्वे प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस स्टेशन में साफ-सफाई और प्रसाधन सुविधा का बुरा हाल है। जब कभी बिलासपुर से रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का दौरा रहता है तभी यहां सही ढंग से सफाई की जाती है। सक्ती के रेलवे स्टेशन में सुविधाएं कम होने से यात्रियों को दिक्कत होती है। रेलवे स्टेशन के प्रसाधन में गंदगी व्याप्त है इसलिए उसका उपयोग करना तो दूर लोग उसके पास भटकना पसंद नहीं करते। इधर सार्वजनिक शौचालय में कई साल से ताला लगा हुआ है जिससे उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। इस स्थिति के कारण महिला यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। रेल यात्री कहते हैं कि सक्ती के स्टेशन में घड़ी तक उपलब्ध नहीं है। स्टेशन के अंदर पटरियों में अक्सर कचरे का ढेर लगा रहता है। रेलवे की सफाई व्यवस्था से अब रेल यात्रियों का स्टेशन से मोहभंग होता जा रहा है।
गौरतलब हो कि मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग के मध्य यह महत्वपूर्ण रेल्वे स्टेशन स्थित है।
इस रूट पर दिन भर में दर्जनों यात्री एक्सप्रेस गाड़िया आवाजाही करती है जहां क्षेत्र से हजारों लोग रेल की यात्रा करते हैं। सक्ती से जिला मुख्यालय तक बस या अन्य यात्री वाहन में सफर करने पर क्षेत्र के यात्रियों को 70 से 100 रुपए तक रुपए चुकाने पड़ते है।
इसलिए लोग रेलगाड़ियों में सफर करना ज्यादा मुनासिब समझते है क्योंकि रेल से महज 12 रुपए खर्च कर जांजगीर तक पहुंचा जा सकता है।
========