पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्त पहुंच रहे माता के दरबार

भक्त पहुंच रहे माता के दरबार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्ती| शारदीयनवरात्र में सक्ती शहर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित देवी मंदिर मनोकामना ज्योत से जगमगाने लगे हैं। माता का दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों दुर्गा पंडालों में उमड़ रही है। सक्ती शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में नवरात्र से भक्तिपूर्ण माहौल बना हुआ है। दुर्गा पंडालों में मूर्ति स्थापित करने के बाद माता की पूजा -अर्चना शुरू हो गई है। दुर्गा पंडालों में सुबह से ही देवी भक्ति गीत गूंजने लगे हैं। श्रद्धालुओं द्वारा नगर के विभिन्न मंदिरों में 9 दिनों के लिए मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं। शनिवार को सुबह और शाम को बड़ी तादाद में भक्तों की भीड़ मंदिरों में देखने को मिली। इस साल क्वांर नवरात्र पर महामाई मंदिर, दुर्गा मंदिर, बेरीवाली मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में मनोकामना जोत प्रज्जवलित किए गए हैं। सक्ती के अलावा चंद्रपुर, अड़भार में स्थित विभिन्न देवी मंदिरों में स्थित मातारानी का दर्शन करने श्रद्धालुओं का जत्था निकल रहे हैं।



वही गांवों से महिलाओं को समूह में जाते हुए देखे जा रहे हैं।