पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन महाराज की निकली शोभायात्रा

अग्रसेन महाराज की निकली शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें अग्रसेन जयंती पर महाराजा अग्रसेन की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा हटरी धर्मशाला से प्रारंभ हुई जो नगर के बुधवारी बाजार गुरूद्वारा रोड़, महाविद्यालय रोड़, अग्रसेन चौंक, स्टेशन रोड़ से होते हुए वापस नवधा चौंक से होते हुए शुभम भवन में जाकर समाप्त हुई। शुभम भवन में समारोह योगेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

कार्यक्रम अध्यक्षता हनुमान प्रसाद जायसवाल ने की। विशिष्ट अतिथि विष्णुदत्त गोयल थे। शोभा यात्रा के दौरान अतिथियों द्वारा अग्रसेन चौंक में स्थापित महाराज अग्रसेन की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई। मार्ग में बालाजी गारमेंटस के पास जलपान के साथ स्वागत कर सामाजिक भाई चारे एवं एकता का परिचय दिया गया। पूज्य सिन्धी पंचायत द्वारा जलपान के साथ स्वागत करते हुए महाराज अग्रसेन की पूजा वंदना की गई। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष राजकुमार दरयानी, पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन ठारवानी, डॉ. आत्माराम दरयानी, राधा किशन क्षत्री, पूर्व कोषाध्यक्ष मनोहर ठारवानी, सुरेश भिडवानी, हरि राम रोचलानी, किशन कुकरेजा, राजकुमार पेशवानी, खैराज अठावानी सहित सभी सामाजिक बंधु उपस्थित थे। इससे पूर्व बृजलाल सुगनचंद के निवास पर मुकेश बंसल द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत कर जलपान कराया गया। अग्रसेन चौंक में शोभा यात्रा का स्वागत सत्य विद्या रियल स्टेट के संचालक अरूण अग्रवाल एवं उनके मित्रों द्वारा किया गया।

स्टेशन रोड़ में होटल संचालक गोपी बत्रा एवं बालाजी ट्रेडर्स के पास संचालक जुगमंदर अग्रवाल एवं परिवार द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। आयोजन समिति द्वारा शोभा यात्रा में शामिल सभी महिलाओं को प्रोत्साहन उपहार भेंट किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की तहत वेश-भूषा प्रतियोगिता एवं बूगी-बूगी में चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया गया। अतिथियों द्वारा जयंती समारोह के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, जगदीश जिंदल, नागर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, नरेश मित्तल, प्रतीक जिंदल, आदित्य अग्रवाल, उगेन्द्र अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अमर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, लीला अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, मनोज बंसल, सुधीर सराफ, गणेश राम अग्रवाल