पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड से खतरा...

क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड से खतरा...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्ती|पोरथा डोड़कीपंचायत को जोड़ने वाले शार्टकट मार्ग के छोटे पुलिया की एप्रोच रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पहली बारिश में ही इसके ढह जाने से निर्माण कार्य के गुणवत्ता की पोल खुल गई है। वर्तमान में ग्रामीण अपनी जान को जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। एप्रोच रोड के टूटने के कारण पुल पार करने के बाद सड़क पर वाहन चढ़ाने उतारने के दौरान वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।





इस संबंध में डोड़की के ग्रामीण योमप्रकाश लहरे, ठण्डाराम, दल्लूराम, गोसाईराम लहरे, रामचरण लहरे, छतराम डहरिया, रामकुमार गोरे पोरथा के चिरंजीव प्रसाद राठौर ने प्रशासन से उक्त पुलिया के क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड को शीघ्र ही दुरूस्त करने की मांग की है।