- Hindi News
- मालखरौदा|जिला सहकारीबैंक द्वारा धान के बाेनस का वितरण किया जा
मालखरौदा|जिला सहकारीबैंक द्वारा धान के बाेनस का वितरण किया जा
मालखरौदा|जिला सहकारीबैंक द्वारा धान के बाेनस का वितरण किया जा रहा है। बोनस लेने के लिए क्षेत्र भर के किसान बैंक पहुंच रहे हैं। बैंक द्वारा बोनस वितरण करने के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था नहीं की गई है। एक ही काउंटर से बोनस वितरण करने से क्षेत्र भर के किसानों को पैसा लेने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। किसानों को बैंक के सामने लम्बी कतार लगानी पड़ रही है। और अलग से काउंटर नहीं होने के चलते किसानों को खुद के जमा हुए पैसे को निकालने के लिए घंटों लाईन मे लगकर पैसे निकालना पड़ रहा है। बोनस की राशि जमा हुए करीब 20 दिन से ज्यादा हो गया है, किंतु बैंक प्रबंधन द्वारा ठीक ढंग से व्यवस्था नहीं की जा रही है।
किसानों को बरसात के मौसम में कीचड़ से भरे सक्ती मालखरौदा छपोरा वाले रास्ते मे घंटों लाईन मे लगाकर बोनस निकालना पड़ रहा है। बैंक वालो को अलग काउंटर खोलकर बोनस की राशि को बांटने का निर्देश दिया गया था लेकिन बैंक के अड़ियल रवैये के चलते किसानों को परेशानी झेलना पड़ रही है
एकल खिड़की से बोनस वितरण, किसान परेशान...