पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरीय निकाय में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज

नगरीय निकाय में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्ती|नगरीय निकायके चुनाव सभी के लिए महत्वपूर्ण है, मिशन 2013 में जहां प्रदेश एवं देश में भाजपा ने सरकार बनाई है, किंतु हमें नगरीय निकायों में भी भाजपा की सरकार बनानी है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने मंगलवार को स्थानीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन में आयोजित भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। श्री उपासने कहा कि नगर पालिका के चुनाव कठिन होते हैं तथा इन चुनावों में कार्यकर्ताओं को जनता एवं शहर वासियों के बीच अपने छोटे छोटे कार्याे से लोकप्रिय बनना चाहिए।

सांसद श्रीमती कमला पाटले, नारायण चंदेल एवं संभागीय संगठन मंत्री पवन साय ने भी संबोधित करते हुए आने वाले नगर पालिका के चुनावों में पार्टी कार्यकर्ता को तत्परता के साथ जुड़ जाने एवं पार्टी प्रत्याशी को एक जुटता के साथ जिताने की बात कही। विधायक डॉ. खिलावन साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. कैलाश साहू एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने भी आने वाले चुनावों में सभी 18 वार्डो में भाजपा के पाषर्द एवं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को विजयी दिलाने हेतु वर्तमान में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में ध्यान देने की अपील की। पं. नारायण प्रसाद शर्मा, नपा अध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यों से इस चुनाव में सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री मेघाराम साहू, गोवर्धन लाल ठारवानी, श्रीमती विद्या सिदार, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना गेवाड़ीन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया गोयल एवं आभार प्रदर्शन नगर मण्डल कोषाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल ने किया। सम्मेलन में रामअवतार अग्रवाल, नारायण शर्मा, प्रीतम सिंह गबेल, अनुप अग्रवाल, अजय खेतान, चेतन साहू, उचित राम साहू, मनोहर लाल ठारवानी, अनिल गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजय रामचंन्द्र, श्रीमती दिलबाई, नंदकिशोर तम्बोली, नेतराम साहू, पिन्टू यादव, श्रीमती कमला अनिल रौतिया, विनोद अग्रवाल, आशीष गोयल, अमन दीप गुप्ता, सतीष सातपुते, प्रतीक जिंदल, सुश्री अन्नापूर्णा राठौर, श्रीमती सेवती साहू, अन्तरयामी साव, योगेश अग्रवाल बन्टू, सोनू अग्रवाल, दीपक गोयल, सुशील धीरहे उपस्थित थे।

फोटो- 16 जेएएन 12

===========