पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती पर हो रहे विविध अायोजन

अग्रसेन जयंती पर हो रहे विविध अायोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्ती|अग्रसेन जयंतीसमारोह के अन्तर्गत 14 सितम्बर को छोटे बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का जलेबी दौड़, ट्राइसाइकिल दौड़, फुग्गा फोड़, डलिया में गेंद फेको प्रतियोगिता आयोजन किया गया।

जलेबी दौड़ में प्रथम कु. राधिका पिता दीपक, द्वितीय शरद पिता नरेश गेवाडीन ने प्राप्त किया, वहीं ट्राइसाइकिल रेस स्पर्धा में प्रथम स्थान कान्हा पिता पारूल, द्वितीय कु. राधिका पिता दीपक ने प्राप्त किया, फुग्गा फोड़ स्पर्धा के अन्तर्गत प्रथम कु. खुशी पिता संजय ठेकेदार, द्वितीय केदार पिता अमित को प्राप्त हुआ, डलिया में गेंद फेकों में प्रथम कु. पलक पिता चमन, द्वितीय अर्शीत पिता आनंद कथूरिया को प्राप्त हुआ। इस वर्ष 24 सितम्बर को कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर आयोजित की गई, स्पर्धा का संचालन जूनियर अमिताभ बच्चन द्वारा किये जाने कि तैयारी को लेकर समाज के लोगों में इस प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह बना हुआ है। 22 सितम्बर को म्यूजिकल हौजी स्पर्धा, 23 सितम्बर को आयोजित म्यूजिकल अंताक्षरी स्पर्धा एवं 24 को आयोजित कौन बनेगा करोड़पति स्पर्धा का सीधा प्रसारण स्थानीय केबल चैनल भावना नेटवर्क के माध्यम से किया जाएगा।

फोटो- 16 जेएएन 2

-------