टांगी से वार, पुलिस ने जुर्म दर्ज किया
सक्ती|ग्राम चमरवाहमें मंगलवार की सुबह 7 बजे आपसी विवाद को लेकर भोंदूराम राम पिता रनसाय के ऊपर गांव के ही घासीराम उर्फ घसिया ने जान से मारने की धमकी देते हुए टांगी से वार कर दिया। जिससे भोंदूराम के शरीर के विभिन्न अंगों में चोटे आई भोंदू राम के शिकायत पर पुलिस द्वारा धारा 294,506,323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया है।