पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज हुआ विद्युत मंडल सक्ती का वसूली अभियान, 22 कराेड़

तेज हुआ विद्युत मंडल सक्ती का वसूली अभियान, 22 कराेड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्ती| विद्युतवितरण संभाग सक्ती का बिल बसूली अभियान तेज हो गया है। वर्तमान में बिल की बकाया राशि 22 करोड़ 12 लाख 30 हजार रुपए है।बकाया राशि वसूली के लिए कनिष्ठ यंत्री अपने स्टाफ के साथ उपभोक्ताओं से संपर्क कर रहें है। सक्ती (शहर) वितरण केन्द्र में बकाया राशि 4 लाख 26 हजार 573 रुपए तो वितरण केन्द्र सक्ती (ग्रामीण) में 1 लाख 67 हजार 272 रुपए की वसूली की गई। ग्राम पंचायतों के सरपंच को नलजल योजना के बकाया राशि के लिए नोटिस दिया गया है। अडभार वितरण केन्द्र में बकाया राशि 10 हजार 573 रुपए, बाराद्वार में 12 लाख 38 हजार 195 रुपए और वितरण केन्द्र मालखरौदा में 29 हजार 370 रुपए की वसूली की गई। कोटमी वितरण केन्द्र में 1 लाख 4 हजार 530 रुपए बकाया राशि उपभोक्ताओें से वसूली की गई। डभरा वितरण केन्द्र के बडेमुडपार और गांवो में सहायक यंत्री द्वारा शिविर लगाकर 3 लाख 58 हजार बकाया राशि की वसूली की गई।