नई मतदाता सूची में त्रुिट
सक्ती. नगर पालिका सक्ती के वार्ड 1 से लेकर 18 वार्डों के लिए तैयार नई मतदाता सूची में कई त्रुटी है। इस त्रुटिपूर्ण सूची को निरस्त करने की मांग उठ रही है। पूर्व पार्षद रामदीन टंडन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि वर्ष 2014 में नगरीय निकाय चुनाव कराने सक्ती के वार्ड 1 से 18 की मतदाता सूची के प्रकाशन कर 22 सितंबर तक दावा आपत्ति मंगाई गई थी। वर्तमान में सक्ती नगर पालिका में 16 हजार 143 मतदाता हैं जिस पर वार्डों के परिसीमन के आधार पर सही ढंग से मतदाता सूची नहीं बनाया गया है। किसी वार्ड में अधिक मतदाता और किसी वार्ड में कम मतदाता जोड़कर वोटर लिस्ट बनाया गया है। किसी वार्ड के मतदाता का नाम दूसरे अन्य वार्ड में जोड़ दिया गया है। वार्ड 1 की मतदाता सूची में वार्ड 10 के मतदाता का नाम जोड़ा गया है, जबकि वह वार्ड 10 का नागरिक है और उसे इसी वार्ड से बाकायदा राशन कार्ड भी जारी हुअा है। इसी प्रकार अन्य वार्डों में भी त्रुटिपूर्ण कार्य किया गया है। एसडीएम से मांग की गई है कि त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची को निरस्त कर परिसीमन के अनुसार मतदाता सूची तैयार की जाए।
किसवार्ड में कितने मतदाता
वर्तमानसूची के अनुसार सक्ती नगरपालिका क्षेत्र में 16 हजार 143 मतदाता हैं। वार्ड 1 में 949, वार्ड 2 में 1011 , वार्ड 3 में 791 , वार्ड 4 में 1140 , वार्ड 5 में 821 , वार्ड 6 में 752 , वार्ड 7 में 729 , वार्ड 8 में 349 , वार्ड 9 में 1081 , वार्ड 10 में 911 , वार्ड 11 में 1125 , वार्ड 12 में 926 , वार्ड 13 में 797 , वार्ड 14 में 792 , वार्ड 15 में 1134 , वार्ड 16 में 657, वार्ड 17 में 651 और वार्ड 18 में 724 मतदाता हैं।