पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायतों के बाद भी स्कूल बदहाल

शिकायतों के बाद भी स्कूल बदहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास के बावजूद शिक्षकों की मनमानी जारी है। शिक्षकों की लेटलतीफी को लेकर टोल फ्री नंबर पर आए दिन शिकायतें की जा रही हैं लेकिन ऐसे मामलों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से अव्यवस्था बरकरार है।

शिक्षा विभाग शासन प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमावली का पालन स्कूलों में शिक्षकों द्वारा नहीं किया जा रहा है। ऐसी ही लापरवाही प्राथमिक शाला डोमा में देखने को मिल रही है। यहां पदस्थ सहायक शिक्षक पंचायत किशोर जायसवाल के देर से स्कूल आने की शिकायत पूर्व में टोल फ्री पर की जा चुकी है। शिक्षा विभाग द्वारा जांच भी कराई गई लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल सुबह की पाली में लगता है लेकिन सभी शिक्षक 9 बजे के बाद ही पहुंचते हैं। ऐसा ही नजारा 23 सितंबर को भी दिखा। सुबह 9.50 बजे तक सहायक शिक्षक पंचायत स्कूल नहीं पहुंचा था। सरपंच रामायण बाई से इस संबंध में पूछने पर उन्होंने बताया कि प्राथमिक मिडिल स्कूल डोमा के सारे शिक्षक 9 बजे के बाद ही पहुंचते हैं, इन्हे कई बार समझाईश दी जा चुकी है। ग्रामीणों ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत भी की है लेकिन इसका भी कोई असर नहीं हो रहा है।

हो चुकी है जांच

संकुलप्रभारी राजेश टंडन ने बताया कि पूर्व में सहायक शिक्षक पंचायत किशोर जायसवाल की टोल फ्री नंबर पर शिकायत मिली थी कि वह स्कूल कम आता है और घर में दुकान चलाता है। शिकायत पर 13 सितंबर को बीईओ कार्यालय मालखरौदा से जांच अधिकारी स्कूल पहुंचे थे लेकिन इसके आगे क्या कार्रवाई हुई उन्हें पता नहीं है।