नहीं होगा रावत नाच महोत्सव
सक्ती|नगर मेंहर साल दिसंबर माह में होने वाला रावत नाच महोत्सव इस साल नहीं होगा। नगर पालिका द्वारा इस महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन चुनावी आचार संहिता लागू होने के कारण इसे निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी बीएल सुरक्षित ने बताया कि नगर पालिका के चुनाव के चलते रावत नाच महोत्सव इस वर्ष नहीं होगा, बाजार में केवल मेला ही लगेगा।