पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षाकर्मियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

शिक्षाकर्मियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाकर्मीसंघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को नगर में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षाकर्मियों के सामूहिक अवकाश से अधिकांश स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था ठप रही।

समयमान वेतनमान की अवधि 8 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष करने, शिक्षा विभाग में संविलियन, प्रतिमाह वेतन का भुगतान, क्रमोन्नत वेतनमान, स्थानांतरण नीति सरल बनाने, स्वयं के व्यय पर बीएड, डीएड करने वाले शिक्षाकर्मियों को नियमित शिक्षकों के समान वेतन वृद्धि का लाभ दिलाने, संस्था प्रमुख के पद पर पदोन्नति, अंशदान पेंशन की कटौती शुरू करने, अनुकम्पा नियुक्ति में टीईटी, बीएड की अनिवार्यता खत्म करने जैसे मुख्य मांगों को लेकर शिक्षाकर्मी संघ ने आंदोलन किया।

धरना में सक्ती विकासखण्ड के संकुल केन्द्र खैरा, बरपालीकला, बस्ती बाराद्वार, केरीबंधा, रगजा, सकरेली बा, सकरेलीकला, सक्ती, जाजंग, जर्वे, जेठा, नंदौरखुर्द, नगरदा, अचानकपुर टेमर अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों में कार्यरत तीनों वर्गों के शिक्षाकर्मी शामिल हुए। आंदोलन को व्यापक रूप से सफल बनाने प्रांत पदाधिकारी बसंत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, बोधीराम साहू, ब्लाक अध्यक्ष हरिलाल पटेल, संयोजक महेन्द्र राठौर, राजेन्द्र राठौर उपाध्यक्ष, रमेश पटेल, जिला पदाधिकारी राजेश कुमार सूर्यवंशी, सुरेश जायसवाल, मनीषा एक्का, संकुल प्रतिनिधि नवीन निश्चल देवांगन, मदन मोहन जायसवाल, मोहन प्यारे पटेल, फणेन्द्र दर्शन, अनिल मरकाम, किशोर प्रधान, कामेश्वर गबेल, यशवंत सिंह राठौर, प्रेमलाल पटेल, अनिल भारद्वाज, विजेन्द्र देवांगन, सरोज राठौर, छोटू सिंह सिदार, शैलेश देवांगन, तुलेश साहू, कीर्तन सिंह कंवर, रामकुमार राठौर, लितेन दुबे, हेमकुमार राठौर, यशवंत सिंह तंवर, रघुनाथ राठौर, जगत सिंह कंवर, शिव सिंह कंवर, दीपचंद देवांगन, मनोहर राठौर, प्रकाशचंद, रामनरेश तंबोली , राजीव पाण्डेय, शरद पटेल, डीपी प्रधान, मधुकर सिंह, विजय खुंटे, राजाराम कश्यप, रामप्रकाश जाफरी, श्यामता पटेल, रविन्द्र राठौर, रामलाल राठौर, पूरन लाल वर्मा का योगदान रहा।