पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाराद्वार और नगरदा में शुरू हुई धान की खरीदी

बाराद्वार और नगरदा में शुरू हुई धान की खरीदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवासहकारी समिति बाराद्वार के मंडी प्रांगड में धान खरीदी की शुरूआत 8 दिसंबर को हुई। किसान भागवत प्रसाद बरेठ द्वारा धान खरीदी की बोहनी कराई गई। उसने 26 क्विंटल मोटा धान बेचा।

किसान को 35 हजार 360 रुपए में लिंकिग का पैसा काटते हुए बाकी राशि उसके खाते में डाली गई। इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष अंतराम कुर्रे, केंद्र प्रभारी शोहित राम बरेठ, परदेशी यादव, लोकेश चौबे समेत किसान उपस्थित थे। सेवा सहकारी समिति नगरदा में भी 8 दिसंबर को विधायक डॉ खिलावन साहू की उपस्थिति में किसान ताराचंद साहू द्वारा बोहनी कराई गई। बेचे गए धान की राशि 67 हजार 456 रुपए को किसान के खाते में डाल दिया गया। इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष हेमंत डडसेना, केंद्र प्रभारी रूपनारायण राठौर , भोलाशंकर पांडेय , संतोष साहू , कन्हैया कंवर , सुफल राम बरेठ , खोकसाय साहू , ईश्वर राधे साहू , विजय कंवर सहित किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

घोघरी में हुई धान खरीदी की बोहनी

छपोरा(सक्ती) सेवा सहकारी समिति घोघरी में 9 दिसंबर को धान खरीदी की बोहनी हुई। खरीदी केंद्र प्रभारी ललित कुमार साहू और समिति अध्यक्ष रामलाल साहू द्वारा किसानों की धान तौलाकर खरीदी की शुरुआत की गई। किसानों कि 300 बोरी धान बेची। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष चेतन साहू, सदस्य इस्माइल खान,रंभाबाई, बलभद्र प्रसाद जायसवाल, हरिचरण चन्द्रा सहित समिति क्षेत्र के किसान सुभान खान , मंथिर जायसवाल, सतीश चन्द्रा, योगेन्द्र मैत्री एवं प्रभारी संस्था प्रबंधक प्रेमलाल साहू, आपरेटर विजय कुमार खांडे उपस्थित थे।

नगरदा में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ करते विधायक डॉ. खिलावन साहू।