भरे दस लोगों ने नामांकन
सक्ती|नगरीय निकायचुनाव के लिए दावेदारों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार तथा पार्षद पद के लिए 9 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए। सीएमओ बीएल सुरक्षित ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए शंकर लाल अग्रवाल ने अपना नामांकन फार्म जमा किया। वहीं वार्ड नं. 2 से सुषमा कसेर , श्रीमती सुकोती कसेर , वार्ड नं. 1 से रामदीन टण्डन , चांदनी बाई , वार्ड नं. 16 से प्रमोद अग्रवाल, सुरेश देवांगन , वार्ड नं. 17 से दिलबाई , वार्ड नं. 6 से कपूरचंद अग्रवाल तथा वार्ड नं. 10 से लव सेानी ने नामांकन फार्म भरकर जमा किया।