सूने मकान से 25 हजार की चोरी
सूने मकान से 25 हजार की चोरी
भास्कर न्यूज. सक्ती
चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर लगभग 25 हजार का माल पार कर दिया। आफिसर्स कालोनी में रहने वाला गोपेश पाण्डेय अपनी ड्यूटी में खरसिया गया था। बच्चे स्कूल भी स्कूल में थे। इसी दौरान चोरों ने मकान के दरवाजे के दो ताले तोड़कर घर में प्रवेश किया। शयन कक्ष में स्थित अलमारी तथा पेटी का सारा समान उलट पुलट कर फेंक दिया मकान मालिक को घटना की जानकारी ड्यूटी से वापस आने पर शाम 5 बजे हुई पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चोरों द्वारा लगभग 10 हजार रुपए नगद , बच्चों के 2 गुल्लक, चांदी की पैर पट्टी तथा बेनटेक्स ज्वेलरी सहित कुल 25 हजार के माल पर हाथ साफ कर दिया। दिन दहाड़े नगर में हुए चोरी की वारदात से मोहल्ले के नागरिकों में भय व्याप्त है मोहल्लेवासियों द्वारा पुलिस से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग कर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई है इस प्रकार की पूर्व में हुई घटनाओं का पर्दाफाश पुलिस नहीं कर पाई है