पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने बाढ़ प्रभावितों के लिए जुटाए पैसे

विद्यार्थियों ने बाढ़ प्रभावितों के लिए जुटाए पैसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढ़ प्रभावितों के लिए राशि एकत्रित करते छात्र।

सक्ती. नगरके शासकीय क्रांतिकुमार भारतीय महाविद्यालय के नव निर्वाचित छात्र संघ के पदाधिकारियों एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ की त्रासदी से पीडितों की मदद के लिए पैसे जुटाए। नगर में 13 सितंबर को रैली निकालकर घर घर जाकर धन संग्रह किया गया। जम्मू कश्मीर बाढ सहायता कोष के लिए जनसहयोग से 21 हजार रुपए एकत्र किया गया।

सुबह 10 बजे प्रोफेसर एमए खान, महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष कन्हैया गोयल एवं छात्र संघ अध्यक्ष अन्नू डनसेना के नेतृत्व में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्टेशन रोड से एक जन सहयोग रैली निकाली। रैली में करीब 150 छात्र छात्रा शामिल थे। छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग ग्रुप में लोगों के घर जाकर बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए सहयोग राशि की मांग की। नगर की जनता ने भी महाविद्यालय के बच्चों के उत्साह एवं उनकी रचनात्मक गतिविधियों को देखते हुए बाढ़ पीडितों के लिए खुले हाथ से सहयोग किया। विद्यार्थियों द्वारा एकत्र किए गए इक्कीस हजार रुपए को जम्मू कश्मीर बाढ़ सहायता कोष में जमा कराया जाएगा। रैली अग्रसेन चौक, नवधा चौक, हटरी चौक, राममंदिर रोड, गुरुद्वारा मार्ग, बुधवारी बाजार, अस्पताल चौक, हटरी हास्पिटल रोड ,शनिमंदिर मार्ग, गायत्री मंदिर रोड, मालखरौदा बस स्टैंड होते हुए वापस कालेज परिसर पहुंची। प्राचार्य प्रो. डॉ एके चतुर्वेदी ने छात्र संघ छात्र-छात्राओं के इस कार्य की सराहना की। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष कन्हैया गोयल ने कहा कि आज महाविद्यालय के बच्चों ने जिस उत्साह के साथ देश की इस प्राकृतिक विपदा से पीड़ित लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने प्रयास किया है वह सराहनीय है। छात्र संघ की अध्यक्ष अन्नु डनसेना तथा प्रो.एमए खान ने आने वाले दिनो में भी अपने महाविद्यालय के कार्यों के साथ ही देश एवं प्रदेश की भी चिंता करने तथा ऐसे कार्यों से एक अच्छा संदेश जाने की बात कही। इस मौके पर छात्र संघ उपाध्यक्ष फरहीन खान, सचिव सेवकराम पटेल, सहसचिव आकाश वर्मा, कक्षा प्रतिनिधि सुनीता सिदार, फिरोजा बानो, बिरीच भार समेत अनेक लोग उपस्थित थे।