स्कूल में शिविर आज
सक्ती|ब्लाक केअंतर्गत शासकीय उमावि सकरेलीकला में 22 सितंबर को अनुसूचित जाति जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का सामाजिक परिस्थिति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा प्राचार्य बी. चक्रवर्ती ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान करने प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है शिविर में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खण्ड शिक्षा अधिकारी ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं पटवारी उक्त शिविर में उपस्थित रहेंगे ताकि शिविर स्थल में ही प्रमाणपत्र विद्यार्थियों को प्रदान किया जा सके।
=========