अध्यक्ष पद के लिए 3 फार्म बिके
अड़भार (सक्ती)| नगरपंचायत अड़भार के अध्यक्ष पद के लिए 11 दिसंबर को 3 नामांकन फार्म की बिक्री हुई। पार्षद पद के लिए 5 लोगों ने फार्म खरीदा। अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष कार्तिकराम रात्रे, श्रीमती लक्ष्मीन रात्रे मिलन बाई ने नामांकन फार्म खरीदा। पार्षद के लिए जिन लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा उनमें वार्ड 2 से कुसुम, वार्ड 3 से सुनीता कहरा गीता कहरा, वार्ड 12 से संतोष जलतारे तथा वार्ड 15 से सत्यवती राठौर शामिल हैं। अभी तक किसी भी अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं कराया है। अड़भार नगर पंचायत के लिए रिटर्निंग आफिसर तहसीलदार भूपेन्द सिंह जोशी नायब तहसीलदार सुधीर सिंह खलखो को नियुक्त किया गया है। सहायक रिटर्निंग आफिसर के रूप में सीएमओ राजेशचंद्र त्रिवेदी हैं।