पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पर्धा में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

स्पर्धा में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्ती| अग्रसेनजयंती समारोह के अंतर्गत 18 सितम्बर को समिति द्वारा हटरी धर्मशाला में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के युवा वर्ग सहित महिलाओं ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। बैडमिंटन सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकुश अग्रवाल, द्वितीय स्थान विकास कथुरिया ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अमन अग्रवाल , द्वितीय स्थान हनी अग्रवाल को प्राप्त हुआ। मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मयंक अग्रवाल, द्वितीय स्थान प्रशांत जिंदल ने प्राप्त किया। वजन बताओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संदीप अग्रवाल, द्वितीय स्थान राजेश अग्रवाल को प्राप्त हुआ। पुरुष वर्ग की एयर गन शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रितेश अग्रवाल, द्वितीय हनी डालमिया, महिला वर्ग की एयर गन शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम कु. निकिता , द्वितीय कु. रश्मि अग्रवाल रहे। महिला वर्ग की लक्की गेम प्रतियोगिता के अन्तर्गत पासा की चाल पर मटर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति अग्रवाल , द्वितीय स्थान रितू अग्रवाल को प्राप्त हुआ। मीनी हौजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. नेहा अग्रवाल , द्वितीय स्थान कु. प्रिया अग्रवाल को प्राप्त हुआ।

स्पर्धा में एयर गन शूटिंग में निशाना साधती प्रतियोगी।