पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्री सुविधाओं के लिए मोहताज जेठा स्टेशन

यात्री सुविधाओं के लिए मोहताज जेठा स्टेशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्तीसे बाराद्वार के मध्य के पैसेंजर हाल्टिंग रेलवे स्टेशन जेठा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही रही है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां ट्रेनों का ठहराव शुरु हुए करीब 20 साल गुजर गए हैं लेकिन यात्रियों को प्लेटफार्म और शेड जैसी सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। आज तक टिकट घर के अलावा अन्य सुविधाओं का विस्तार नहीं किया जा सका है।

वर्षों पुराने एसबेस्टस शीट वाली एक मात्र शेड यहां टिकट घर के लिए है। स्टेशन में प्लेटफार्म का कांक्रटीकरण तक नहीं किया गया है। ही यात्रियों के लिए शेड की व्यवस्था की गई है। यहां बैठने के लिए कुछ कुर्सियां तो हैं, लेकिन यात्रियों को यहां धूप बारिश के मौसम में खुले परिसर में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। जेठा स्टेशन आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के लिए आवागमन का एक महत्वपूर्ण केंद्र हैं।

यहां लंबे अरसे से पीने के पानी की समस्या है, इसे दूर करने के प्रयास सिफर हैं। कहने को स्टेशन के परिसर में दो-दो हैंडपंप हैं, लेकिन दोनों ही ज्यादातर समय खराब पड़े रहते हैं।

वहीं एक हैंडपंप में साल के कुछ माह पानी निकलता है, लेकिन इसके लिए भी अच्छीखासी मशक्कत करनी पड़ती है। स्टेशन की सुविधाओं को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों का रवैया भी उदासीन है।

जेठा स्टेशन से लगे दर्जनों गांवों के लोग यहां आकर पैसेंजर गाड़ियां पकड़ते हैं। इस स्टेशन से पोरथा, सकरेली बा., जेठा, लवसरा, केसला, नवागांव, भुरसीडीह, सुवाडेरा सहित अन्य गांव के लोग यात्रा करते हैं। इनमें से ज्यादातर गांव के लोग पटरी पार करके स्टेशन के टिकट काउंटर तक आते हैं। कई बार लाइन में खड़ी मालगाड़ियों के नीचे से लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर पार करते देखा जा सकता है। खासकर महिलाओं वृद्ध यात्रियों को एफओबी के अभाव में ज्यादा मुश्किल होती है। एेसे में क्षेत्र के यात्रियों के लिए शेड अन्य सुविधाओं की जरूरत है।

पटरी पार करने में जान का जोखिम

पैसेंजर हाल्टिंग रेलवे स्टेशन जेठा जहां है मूलभूत सुविधाओं का अभाव।