पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायनेस क्लब ने किया पौधरोपण

लायनेस क्लब ने किया पौधरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्ती|लायनेस क्लबकी स्थानीय इकाई द्वारा वार्ड नं. 9 अखराभांठा में वृक्षारोपण किया गया। क्लब की सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा वृक्ष लगाते हुए उनके सुरक्षा एवं विकास का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. श्रीमती शालू पाहवा ने वृक्षों का महत्व बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए हुए वृक्ष आज हमारे जीवन के लिए काम रहे हैं, वहीं हमारे द्वारा लगाए गए गए वृक्ष बड़े होकर हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए जीवन दायक सिद्ध होंगे साथ ही विगत दिनों क्लब के सदस्यों द्वारा सचिव श्रीमती रंजना अग्रवाल के निवास पर तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपस में एक दूसरे को सुहाग चिन्ह भेंट कर उन्हें सदा सुहागन होने की कामना की। साथ ही अन्य उपस्थित बहनों को भी सुहाग चिन्ह भेंटकर उनके सुहाग की दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष शालू पाहवा , कोषाध्यक्ष राजकुमारी मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी पाण्डेय, गंगा राठौर, रम्मी राठौर, मीनाक्षी राठौर, इंदू चन्द्रा सहित क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

========