वर्ग पहेली प्रतियोगिता आयोजित
सक्ती. अग्रसेनजयंती समारोह समिति द्वारा हटरी धर्मशाला में प्रतिदिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में समाज के सभी वर्ग के लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई जा रही है। इसी कड़ी में 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए आयोजित रंग भरो प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने शामिल होकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए बड़ों को हैरान होने के लिए बाध्य कर दिया। वर्ग पहेली प्रतियोगिता में हर उम्र के प्रतिभागियों ने भाग लिया। वरिष्ठ सामाजिक प्रतिभागी ओम प्रकाश अग्रवाल ने भाग लेकर अपनी जिज्ञासु प्रवृत्ति का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेकर एक नई मिसाल पेश की। इसी तरह आयोजन समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में समाज के सभी वर्ग के लोगों द्वारा प्रतिभागी बनकर प्रतियोगिताओं को दिलचस्प बनाने के साथ-साथ स्वयं एवं अन्य का भी मनोरंजन करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया जा रहा है।