ठंड से दिनभर कंपकंपाते रहे लोग
ठंड से दिनभर कंपकंपाते रहे लोग
सक्ती|शहर कीसुबह लोगों के लिए बीते दो दिन से कुछ अलग सी हो रही है। बादलों के कारण रविवार को भी शहर में दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिनभर लोग कंपकंपाते रहे। सुबह से ही चारों तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। शनिवार के बाद रविवार को दिन भर ग्रामीण अंचलों में हल्की बूंदा-बांदी हुई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई। अधिकांश लोग ठंड होने से घरों में दुबके रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव जलाने मजबूर होना पड़ा। हर कोई ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटा नजर आया।