शराब के साथ दो पकड़ाए
सक्ती| पुलिसने छापामार कार्यवाही करते हुए दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि सिंह ढाबा सक्ती में दीपक सिंह अवैध रूप से लोगों को शराब पीने का सामग्री उपलब्ध करा रहा है। पुलिस ने दबिश देकर 32 वर्षीय दीपक सिंह पिता केपी जाधोव सिंह के कब्जे से ढाई पाव अंग्रेजी शराब एक बोतल बीयर जब्त किया। इसी तरह से दूसरी घटना में पतेरापाली निवासी 45 वर्षीय संतराम खुंटे पिता उजितराम खुंटे के कब्जे से 15 पाव देशी प्लेन शराब जब्त किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है।