पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खराब मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता

खराब मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्ती| मौसममें आए बदलाव से एक बार फिर किसान चिंतित हैं। एक ओर जहां प्रदेश सरकार की घोषणा के 8 दिन बाद भी किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी नहीं की जा रही है।

दूसरी ओर मंडियों में किसानों को धान की अच्छी कीमत नहीं मिल रही है, जिससे किसान परेशान हैं। किसानों की परेशानी मौसम की बेरुखी से भी बढ़ गई है। खलिहानों और घर के आंगनों में किसानों ने धान रखा है। खुले में रखे धान अब बारिश से भींगने की स्थिति में है। दो दिनों से क्षेत्र में बदली छाई हुई है। काले बादलों से किसी भी समय बारिश का अंदेशा बना हुआ है। लिहाजा किसान धान सुरक्षित करने में व्यस्त हैं। दो दिनों से आसमान में काले बादल छाए होने से क्षेत्र के किसान धान ढंकने के लिए तिरपाल और पॉलीथिन खरीदने लगे हैं। शनिवार को आमतौर पर दुकानें बंद रहती है। लेकिन पॉलीथिन की मांग को देखते हुए कुछ दुकानदार एक शटर खोलकर धंधा करते दिखे।

गांव-गांव से किसान पालीथीन खरीदने शहर पहुंचते रहे। शासन द्वारा अधिकतम 17 प्रतिशत नमी तक ही धान खरीदा जाना है। इससे अधिक नमी की मात्रा होने पर धान की खरीदी नहीं की जाएगी। काले बादलों से बारिश की स्थिति निर्मित होती है तो धान की नमी बढ़ने की पूरी आशंका है इससे किसान चिंतित हैं। समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्रों में नमी मापक से 17 प्रतिशत नमी देखकर ही खरीदी हो रही है।