फंदे पर लटकी मिली लाश
सक्ती| डड़ाईगांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार ग्राम डड़ाई निवासी 25 वर्षीय संदीप कुमार मैत्री की लाश 13 दिसम्बर को डड़ाई नाला के पास पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। पुलिस ने बताया की संदीप शराब पीने का आदी था। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। संदीप के पिता महेत्तर की सूचना पर ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।