दूसरे दिन बिके 25 नामांकन फार्म
सक्ती| नगरपालिकाके पहले चरण के चुनाव के 9 दिसम्बर को अध्यक्ष पद के लिए 2 और पार्षद पद के लिए 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे। इस संबंध में मुख्य नपा अधिकारी बीएल सुरक्षित ने बताया कि नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए रवि शर्मा और शंकर अग्रवाल ने नामांकन पत्र लिया। इसी तरह से पार्षद पद के लिए वार्ड क्रं. 1 से योगेश कुमार, वार्ड 2 से सुषमा कसेर, शकुंतला कसेर, वार्ड नं. 6 से मुकेश अग्रवाल, ईश्वर लोधी, वार्ड नं. 7 से पार्वती सोनी, वार्ड नं. 8 से विजय जायसवाल, कृष्णा बाई, वार्ड नं. 9 से संतोषी राठौर, वार्ड नं. 10 से लवकुमार सोनी, वार्ड नं. 11 से घनष्याम जायसवाल, यशवंत जायसवाल,वार्ड 13 से उगेन्द्र कुमार, वासुदेव अग्रवाल, वार्ड 14 से उचितराम साहू, सम्मेलाल गबेल, वार्ड 15 से मुकेश अग्रवाल, वार्ड 16 से राजेन्द्र अग्रवाल, वार्ड 17 से सरोजनी खूंटे, दिलबाई, सुकमत बाई, वार्ड 18 से जितेन्द्र कुमार एवं अनिल कुमार रौतिया ने नामांकन फार्म खरीदा।