- Hindi News
- दीनदयाल की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया
दीनदयाल की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल
भास्करन्यूज | सक्ती
पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सभा हुई। इस अवसर पर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों को फल वितरण भी किया गया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामवतार अग्रवाल ने कहा कि पं. दीनदयाल ऐसे महापुरुषों में से हैं जो समाज और राष्ट्र के लिए अपना संपूर्ण जीवन न्यौछावर कर देते हैं।
दीनदयाल ने कुशल अर्थचिंतन , संगठन शास्त्री, शिक्षाविद,राजनीतिज्ञ, वक्ता ,लेखक के रूप में अपने आप को प्रमाणित किया। वे एकात्म मानवतावाद के सूत्रधार थे, उनकी शिक्षा हमेशा समाज के लिए कुछ अलग करने की प्रेरणा देती है। इनका मानना था कि भारतीय संस्कृति समग्रवादी और सार्वभौमिक भी है रामवतार ने आगे कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पूरे भारत को स्वच्छ रखने एक अभियान चलाएगा , जिसमें सक्ती में भी अभियान चलाकर स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएंगे। उन्होंने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खोलने की अपील की इस दौरान पं.नारायण शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, कन्हैया गोयल, भवानी तिवारी, नन्दू तम्बोली, लक्ष्मी सोनी,दीपक गुप्ता, श्रीमती दिल बाई,सरोज क्षत्रिय, मनोज सिसोदिया, दादू केंवट, मनोज सोनी, पिंटू यादव, अशोक देवांगन, चेतन साहू, घनश्याम जायसवाल,माजीद खान, संजय ठाकुर, कैलाश सोनी, वेद श्याम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
मरीजों को फल वितरित करते भाजपा कार्यकर्ता