बालिका शिक्षा को सरकार दे रही बढ़ावा
विधायक ने किया अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण
भास्करन्यूज | सक्ती
ग्रामपोरथा मे तालाब के पास ठाकुर देव के चबूतरा सांसद मद से निर्मित शिशु मंदिर में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण विधायक खिलावन साहू के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा को विशेष प्रोत्साहन दे रही है। जब छत्तीसगढ़ का अस्तित्व में आया तब शिक्षा का प्रतिशत मात्र 44 था, वर्तमान मे प्रदेश में शिक्षा 72 प्रतिशत से ऊपर है।
शत प्रतिशत साक्षरता दर को प्राप्त करना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमें विद्यालयों से संस्कार मिलता है, तो सरकार से सहयोग मिलता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामअवतार अग्रवाल, एवं प्रीतम गबेल, धनेश्वर राठौर ने भी संबोधित किया विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वागत गीत , मां सरस्वती वंदना , राउत नाचा, छत्तीसगढ़ी गीत , सुआ नृत्य, धार्मिक गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनोद यादव ने किया कार्यक्रम में सरपंच श्याम राठौर, सचिव खेमचरण राठौर, दिलीप यादव, घसिया राम राठौर, उमाशंकर राठौर, तुलेश्वर प्रसाद राठौर, मोहित साहू, दयाराम डनसेना, मोहित राठौर, विनोद यादव, धनेश्वर राठौर, बाबूलाल राठौर, बैगा मोहित केंवट, केपी सिंह, मनोज राठौर, समीर राठौर, दशरथ सोनी, परसन, प्रकाश साहू, गणेश राम, खोकसाय साहू, सचिव खेमचरण , पहलवान दास, श्रीमती मालादेवी पाण्डेय, शशीबाला यादव, अन्नपूर्णा सोनी, मेमबाई यादव, भोजबाई यादव, सोनमत बाई, पदमनी यादव, सहित पुजारी दुर्गेश पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक , शिक्षिकाएं उपस्थित थे
नींव खोदकर शुभारंभ करते विधायक