पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"भाजपा ने हर नपं क्षेत्र के विकास पर दिया है ध्यान\'

\"भाजपा ने हर नपं क्षेत्र के विकास पर दिया है ध्यान\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अड़भार (सक्ती)

नगरपंचायत चुनाव के संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक 27 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर अडभार में हुई जिसमें मुख्य अतिथि चंद्रपुर विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव थे। इस दौरान नगर पंचायत अड़भार के लिए होने वाले चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के मंत्र बताए गए। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि भाजपा सरकार की योजना और नगरीय निकाय के विकास कार्यों को बताकर उनका समर्थन लेना होगा।

विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने इस मौके पर कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले मैंने अड़भार को तहसील बनाने का वादा किया था और मार्च 2015 में तहसील कार्यालय प्रारंभ हो जाएगा। फिर से नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा का बना तो आने वाले समय में कालेज एवं जनपद पंचायत का भी स्थापना किया की जाएगी। सक्ती विधायक डॉ. खिलावन साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के लिए नगरीय निकायों को भरपूर पैसा दिया। एक हजार करोड़ हर नगर पंचायत के खातों में जमा कर दिया गया है। कोरबा के महापौर जोगेश लांबा ने सभी कार्यकर्ताओं को एक होकर नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा की बनाने की अपील की। नगर के वर्तमान अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे ने कहा कि जिसको भी टिकट मिलेगी उसे जिताया जाएगा।

भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. कैलाश साहू ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एल्डरमेन जीवन निषाद ने किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमंत पटेल, उपाध्यक्ष गजेंद्र राठौर, चक्रधर साहू, रामनरेश साहू, ब्रजत देवांगन , नारायण वैष्णव, बसंत धीरज, दारा सिंह रात्रे , राजेश जांगड़े , बनियाराज, सुरेश साहू, संतोश लहरे, विकास शुक्ला, अजीत शुक्ला, श्याम लहरे, भोला श्रीवास, सुखराम यादव, शिव राठौर, प्रवीण यादव एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते विधायक।