- Hindi News
- आधार कार्ड बनाने लोगों से मांग रहे रिश्वत
आधार कार्ड बनाने लोगों से मांग रहे रिश्वत
विकासखंडसक्ती के गांव ग्राम परसदाखुर्द में आधार कार्ड बनवाने ग्रामीणों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इस काम का जिसने ठेका लिया है उस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों से कार्ड बनाने के एवज में पैसे की मांग की जा रही है। गांव के शासकीय हाई स्कूल भवन में बुधवार को आधार कार्ड बनवाने के लिए गांव के ग्रामीण पहुंचे तो वहां पर आंध्र प्रदेश से आधार कार्ड बनाने के लिए आए हुए लोगों द्वारा प्रति व्यक्ति 10 रुपए की मांग की गई।
कुछ ग्रामीणों ने आधार कार्ड की जरूरत को देखते हुए पैसे भी दे दिए जबकि कुछ ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों ने नाराज होकर हंगामा भी किया। इसके बाद कार्ड बनाना बंद कर दिया गया। इसकी सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियो को दी गई। मौके पर खाद्य विभाग के अधिकारी विमल दुबे, जनपद सीईओ जीपी साहू पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों के पहुंचने के बाद माहौल शांत हुआ और आधार कार्ड के कार्य में तेजी आई। ग्रामीणों से ठेका कंपनी के कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली का कारण कर्मचारियों को कंपनी की ओर से वेतन नहीं मिलने और खाने के लिए पैसे की तंगी का कारण बताया जा रहा है। आधार कार्ड बनाने विशाखापटनम से आए कर्मचारी जॉन बाबू बी ने बताया कि चार माह से ठेकेदार द्वारा हमें वेतन भी नहीं दिया गया है। हम पांच कर्मचारी इस गांव में आए हैं और सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आधार कार्ड बनाते हैं। जिस गांव में आते हैं उस गांव के सरपंच द्वारा रहने और खाने की व्यवस्था की जाती है लेकिन हमारे पास खाने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण दस रुपए आधार कार्ड की एवज में लेना मजबूरी हो गई।
स्कूल के पास एकत्र हुए ग्रामीण
^आधार कार्ड के लिए पैसे लेने की शिकायत मिलने पर परसदाखुर्द का निरीक्षण किया गया। जांच रिपोर्ट तैयार कर अधिकारी को सौंप दी है साथ ही ठेकेदार को एक पत्र लिख कर उनके कर्मचारियों को रहने एवं खाने की व्यवस्था करने के लिए लिखा है। \\\'\\\' विमलदुबे , खाद्यअधिकारी