पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर में स्वच्छता अभियान साबित हो रहा फ्लाप

नगर में स्वच्छता अभियान साबित हो रहा फ्लाप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका सक्ती के विभिन्न वार्डों की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। नगर में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं। नगर पालिका कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर पुरेंहा तालाब किनारे पसरी गंदगी और उसमें से उठ रही बदबू आवाजाही करने वाले लोगों को नाक पर रूमाल रखने को मजबूर कर रही है।

इधर चुनावी माहौल में जहां अध्यक्ष पार्षद पद के उम्मीदवार मतदाताओं को नगर को व्यवस्थित करने सहित अन्य लोक लुभावने वादे करते देखे जा रहे हैं, वही दूसरी ओर नगर भर में जगह-जगह पसरी गंदगी के ढेर उनके इस वादों की पोल खोल रही है। एक ओर जहां देश भर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाई जा रही है, वही ऐसे समय में सक्ती नगर में जगह-जगह कचरा जमा हो गया है। नालियों पर गंदगी बजबजा रही है। बार-बार शिकायत करने के बाद नाली से जाम गंदगी को निकाला तो जाता है, पर उसे वहीं सड़क पर ही छोड़ देते हैं। गंदगी से उठने वाली बदबू से लोग खासे परेशान हैं। नगर के लोगों द्वारा लगातार विरोध दर्ज किए जाने के बाद भी सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है ही नगर पालिका के पदाधिकारी या वार्ड पार्षद किसी वार्ड की व्यवस्था जानने भ्रमण में निकलते हैं। कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति जिम्मेदारी उठाने को तैयार नहीं है। वर्तमान में सक्ती नगर के सभी 18 वार्डों में नालियों की साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत आम बात हो गई है। लोगों द्वारा लगातार इस बात को ध्यान में लाने के बाद भी नालियों की सफाई नहीं हो पा रही। सालों से नालियों में दवा का छिड़काव नहीं होने से मच्छर बड़ी तादाद में पनप रहे हैं। यही नहीं नगर के प्रमुख देवी मंदिरों के पहुंच मार्ग का भी साफ-सफाई नहीं की जा रही है। इस वजह से मंदिर जाने के मार्ग में गंदगी भरी है। अधिकांश वार्डों से निकाले गए कचरे को फेंकने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है। यही वजह है मकानों दुकानों के सामने कचरे का ढेर जमा हो रहा है। कचरे की दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मोहल्ले में पसरे का कचरे का नजारा।