नपं के लिए नामांकल कल से
बाराद्वार| नगरीयनिकाय चुनाव करीब आते ही सभी पार्टियों में खलबली बढ़ गई है। बाराद्वार नगर पंचायत में दुसरे चरण में चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन 10 दिसंबर से होगा। सीएमओ प्रवेश कश्यप ने बताया कि बाराद्वार नगर पंचायत में अध्यक्ष और 15 वार्डों के पार्षद पद के चुनाव के लिए सक्ती तहसीलदार आरबी शर्मा को रिटर्निंग आफिसर और नायब तहसीलदार बाराद्वार बीआर बांकरे को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। 10 दिसम्बर से सुबह 10ः30 से 3 बजे तक उपतहसील कार्यालय बाराद्वार में नामांकन की प्रक्रिया होगी। 17 दिसम्बर तक नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। नाम वापसी की अंतिम तिथि एवं चुनाव चिन्ह वितरण 22 दिसम्बर को होगा 31 दिसम्बर को मतदान होगा। सभी पार्टियों ने लगभग टिकट फाईनल कर ली है , एक दो दिन में लिस्ट जाएगी अध्यक्ष पद के लिए बसपा ने अपना प्रत्याशी श्रीमती अंजू नारायण कुर्रे को चुना है। कांग्रेस में श्रीमती रेशमा विजय सूर्यवंशी का नाम फाईनल माना जा रहा है भाजपा के अध्यक्ष के दावेदारों में दो-तीन नाम चल रहे हैं।
------------