पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सक्ती में बिके 5 फार्म

सक्ती में बिके 5 फार्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्ती| नगरपालिका के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 8 दिसम्बर से शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए एक और पार्षद पद के लिए 5 नामांकन फार्म बिके लेकिन एक भी फार्म जमा नहीं हुआ। इस संबंध सीएमओ बीएल सुरक्षित ने बताया कि सुबह से ही तहसील परिसर में अभ्यार्थियों की नोडयूज प्रमाण पत्र के लिए आवेदक पूछताछ करते रहे। इस अवधि में कोई भी अभ्यर्थी आवेदन फार्म एवं नोडयूज ले सकता है। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए श्यामसुंदर अग्रवाल , पार्षद पद के लिए वार्ड नं. 13 से अजय अग्रवाल, वार्ड नं. 15 से कमल यादव , वार्ड नं. 1 से रामदीन टंडन, धरमलाल रात्रे , वार्ड नं. 16 से प्रमोद अग्रवाल ने फार्म खरीदा। नवपदस्थ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आशीष टिकरिआ को रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पहले दिन कोई भी नामांकन फार्म जमा नहीं हुआ।