पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंुजन एजुकेशन सेंटर में मना वार्षिकोत्सव

गंुजन एजुकेशन सेंटर में मना वार्षिकोत्सव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्ती| गंुजनएजुकेशन सेंटर वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विस उपाध्यक्ष नारायण चंदेल थे। अध्यक्षता पूर्व नपाध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने की, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश अग्रवाल, नारायण शर्मा एवं कन्हैया गोयल, अनिल अग्रवाल, अमन डालमिया, भवानी तिवारी थे ।कक्षा नवमीं के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर मोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।

अतिथियों का स्वागत प्राचार्य नितिन सोनी उप प्राचार्य कु. स्वाति यादव एवं कु. संतोषी यादव द्वारा किया गया शिक्षक विजय चंद्रा के मार्गदर्शन में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि श्री चंदेल ने कहा कि वार्षिकोत्सव से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलता है तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। प्राचार्य श्री सोनी कहा कि पढ़ाई के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करके बच्चे अपना भविष्य उज्जवल बना सकते है इसलिए पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दीप्ति वर्मा, रक्षा शर्मा, रश्मि , पुष्पा , सीमा चंद्रा, मंगला, सीमा गोस्वामी, आशा, श्रीमती अरूणा तिवारी, रंजिता, काजोल, ममता, मधु, अंजली , स्वाती शर्मा श्रीमती उमा कुर्रे का योगदान रहा।



छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत , जय गणेश देवा, ड्रामा, बेटियों की रक्षा करना , छत्तीसगढ़ी सामूहिक नृत्य, शिरडी के साईं बाबा, लकड़ी की काठी , लुंगी डांस, मैने कहा फूलों से प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते विद्यार्थी।