पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जपं में महिलाओं का रहेगा दबदबा

जपं में महिलाओं का रहेगा दबदबा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10 पुरुष तो 14 महिलाएं जीतकर पहुंची हैं जनपद, पड़ेंगी पुरुष सदस्यों पर भारी

भास्करन्यूज | सक्ती

जनपदकार्यालय में महिला सदस्यों को हल्के में लेना अथवा उनकी अनदेखी करना किसी के लिए भी भारी पड़ सकता है। इस बार पुरूषों की तुलना में लगभग डेढ़ गुना ज्यादा महिलाएं निर्वाचित होकर जनपद पहुंची हैं। सक्ती ब्लॉक में जनपद सदस्यों के 24 क्षेत्र हैं। जिनमें से 14 महिलाएं निर्वाचित हुई हैं, जबकि मात्र 10 पुरूषों को ही सफलता मिल पाई है। अध्यक्ष के निर्वाचन से लेकर जनपद क्षेत्र के लिए लिए जाने वाले निर्णयों में महिलाओं की अहम भूमिका होगी, कसी मुद्दे को लेकर यदि मतदान की भी स्थिति गई और सभी महिला सदस्य अड़ गई तो जीत उन्हीं की हो सकती है।

अमृतलाल सोनहर सुंदरेली, तेरस कंवर कुरदा, वसुंधरा कंवर सकरेलीखुर्द, ननकी नोनी बरपालीकला, श्रीमती मोहन कंवर मरावी देवरमाल, निर्मला चौहान बाराद्वार बस्ती, लीला दिवाकर पलाड़ीकला, रामचरण राठौर डूमरपारा, जमुना बाई सकरेली बा., सविता साहू लवसरा, वेदराम राठौर लहंगा, मधु प्रदीप राठौर पोरथा, रूकमणि कंवर जुड़गा, शमीम शफीक अहमद कंचनपुर, बुधराम उरांव रगजा, महेश चौहान जाजंग, सावित्री नेताम सर्जुनी, शिवदेवी पटेल टेमर, मनटोरा पटेल नवापाराकला, हेमंत देवांगन सोंठी, राजेश राठौर नंदौरकला, सोनम बासीन, अमृत विजय राठौर नंदौरखुर्द तथा क्षेत्र क्रमांक 24 से नारायण सिदार जनपद सदस्य निर्वाचित हुए हैंं।

71 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का हुआ निर्वाचन

पंचायतचुनाव के तीसरे अंतिम चरण में गत 4 फरवरी को सक्ती जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी 71 ग्राम पंचायतों के सरपंच 740 वार्डों के पंच 24 जनपद पंचायत क्षेत्रों में मतदान हुआ। नतीजों की अधिकारिक घोषणा कर दी गई है।