- Hindi News
- पंचायतों के सचिवांे 11 से जाएंगे हड़ताल पर
पंचायतों के सचिवांे 11 से जाएंगे हड़ताल पर
ग्रामपंचायतों में कार्यरत सचिव अपने लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने के कारण 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल की सूचना एसडीएम अौर सीईओ को दे दी गई है।
सचिव संघ के सहसचिव महेश राम केंवट ने बताया कि दिसम्बर 2014 को एक दिवसीय रैली निकालकर सचिवों की लंबित मांगों का निराकरण करने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया गया था परन्तु आज तक मांगों का निराकरण नहीं किया गया षासन के उदासीन एवं नकारात्मक रवैया के कारण मजबूर होकर पूरे प्रदेश के सचिव काम बंद, कलम बंद हड़ताल करेंगे। उनकी प्रमुख मांगों मे पंचायत विभाग के रिक्त पद पर करारोपण एवं सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी के पद को यथावत रखते हुए शत प्रतिशत पदोन्नति, चतुर्थ श्रेणी के पद पंचायत विभाग में स्वीकृत करते हुए सचिवों के परिवार के न्यूनतम योग्यता वाले को अनुकम्पा नियुक्ति के साथ-साथ पांच लाख की मुआवजा राशि देने के अलावा 1995 से कार्यरत सचिवों को वरिष्ठ वेतनमान 9300 से 34500 रुपए वेतनमान एवं कनिष्ठ वेतनमान 2004 से नियुक्त सचिवों के लिए 5200 से 20200 रुपए वेतनमान की मांग शामिल है।