पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कब्जे से पीएचसी में नहीं बन रहा अहाता

कब्जे से पीएचसी में नहीं बन रहा अहाता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्ती | पीएचसी जर्वे में अतिक्रमण के कारण अहाता नहीं बन पा रहा है। जर्वे में शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन सोनगुढ़ा रोड में स्थित है। अस्पताल के अहाता निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है पर गांव के कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा अस्पताल परिसर में अतिक्रमण कर लिया गया है । ग्राम पंचायत के उदासीनता के कारण बेजाकब्जा नहीं ं हट पा रहा है। जीवन दीप समिति के अध्यक्ष हरदयाल सिंह पटेल ने बताया कि जब तक बेजा कब्जा को हटाया नही जाता तब तक अहाता निर्माण करने में व्यवधान उत्पन्न होगा।

जीवन दीप समिति की बैठक में तहसीलदार सक्ती पीआर भास्कर को इससे अवगत कराया जा चुका है। तहसीलदार ने अतिक्रमण को बहुत ही जल्द हटवाकर अस्पताल परिसर में अहाता निर्माण करवाने की बात कही है। ग्राम पंचायत के पंच छत्तर सिंह पटेल ने बताया कि बेजा कब्जा कर उक्त स्थल पर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इससे अस्पताल के आसपास असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रात-दिन बना रहता है अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले ग्रामीणों व स्टाफ को असमाजिक तत्वों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार शासन प्रशासन द्वारा अगर जल्द ही ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी कोई घटना घट सकती है ।

खबरें और भी हैं...