पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवगांव में संभागीय महिला शिक्षकों का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न

देवगांव में संभागीय महिला शिक्षकों का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालखरौदा | छग शिक्षक संघ शैक्षणिक जिला सक्ती के तत्वावधान में संभागीय महिला शिक्षक सम्मेलन देवगांव में हुआ। प्रथम सत्र का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुश्री नैन अजगल्ले व प्रांतीय संयोजक मनोज तिवारी ने किया। प्रथम सत्र में श्रीमती सरिता पाण्डेय ने महिलाओं के अधिकारों से संबंधित न्यायिक विषयों की जानकारी दी।

द्वितीय सत्र का शुभारंभ जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा ने किया। अध्यक्षता देवगांव सरपंच दूजराम अजगल्ले ने की। विधायक ने महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किया। इसके बाद कार्यक्रम को सुश्री मधु नामदेव, श्रीमती गीता जायसवाल, श्रीमती जयंती दुबे ने संबोधित किया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े थे। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सम्मेलन में सुभाषिनी भगत, मनीषा उराव, सुधा तिवारी, राज कुमारी गबेल, पील लाल पटेल, हरि प्रसाद मिश्रा, श्रीमती गीता सायतोड़ा, सुरेन्द्र बंजारे, जय सिंह गबेल, श्रीमती सविता त्रिवेदी, महेश कुमार मनहर, टीकाराम डनसेना, श्रीमती कुसुम पटेल, जेएस सिदार, बीरबल प्रसाद सोनवानी, रम्हैया लाल यादव, विजय नारायण पटेल, टिका राम सारथी, गुलाब सिंह यादव, शिवनारायण डनसेना, बरतराम वासिंग, रेशम लाल चन्द्रा, राधे लाल बरेठ, हरिकृष्ण जोल्हे, बाबूलाल वारे, नेतराम रौतिया, शिवचरण सिदार, रविन्द्र नाथ यादव, कन्हैया लाल उरांव, चमरा राम भोई, आधार सिंह सिदार, पंडित राम सोनवानी सहित शिक्षक-शिक्षिका शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...