पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होगी स्वाति

कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होगी स्वाति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्ती|रायपुर में28 सितंबर को आयोजित होने वाले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के चर्चित शो कौन बनेगा महा करोड़पति के लिए सक्ती के ऑफिसर कालोनी की रहने वाली कु. स्वाति खरे का चयन हुआ है। स्वाति शासकीय मिडिल स्कूल असौंदा में शिक्षक पंचायत के पद पर कार्यरत हैं। प्रश्नोत्तरी के प्रारंभिक दो चरण पार करने के बाद बुधवार 24 सितंबर को उन्हेंं रायपुर बुलाया गया था। वहां भी उनका सलेक्शन हो गया उन्हे केबीसी के लिए 2 पास मिले हैं। अब कुमारी स्वाति 28 सितम्बर को होने वाले इंवेंट में शामिल होंगी। इस प्रतियोगिता के थर्ड राउंड तक पहुंचने पर वह बहुत खुश हैं। उनके माता-पिता श्रीमती उषा खरे एवं नरेन्द्र कुमार खरे ने बताया कि महानायक के शो के लिए स्वाति का चयन होने से पूरा परिवार उत्साहित है।