भाजपा की बैठक आज
अड़भार/सक्ती|नगर पंचायतचुनाव के संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक 27 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर अड़भार में आयोजित की गई है। बैठक में सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव, भाजपा जिलाध्यक्ष कैलाश साहू, मंडल अध्यक्ष रामनरेश साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिव राठौर , नगर पंचायत अड़भार के अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे उपस्थित रहेंगे।