भजन संध्या 15 को
सक्ती. नगरके स्टेशन रोड पुराना स्टेट बैंक के पास निखिल भजन संध्या का आयोजन 15 दिसम्बर को किया जाएगा। इस संबंध में सिद्वाश्रम साधक परिवार के वेदप्रकाश श्रीवास ने बताया कि नागपुर के भजन गायक शिवाजी एवं साथियों द्वारा शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक भजन किया जाएगा। इस भक्तिमय संगीत समारोह में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से पहुंचने की अपील की गई है।