अभा विकलांग चेतना परिषद की बैठक संपन्न
सक्ती| अखिलभारतीय विकलांग चेतना परिषद जिला ईकाई की बैठक में 28 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय सभा एवं अधिवेशन में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने के लिए कार्य योजना बनाई गई। परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ डीपी अग्रवाल ने बताया कि परिषद द्वारा बिलासपुर में करीब 4 करोड़ की लागत से निशक्तजनों के लिए बड़ा अस्पताल प्रस्तावित है, उन्होंने इसके लिए दान की अपील की। लखनलाल अग्रवाल को केन्द्रीय नेतृत्व का संरक्षक बनाया गया। बैठक को रामअवतार अग्रवाल एवं कन्हैया गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में परिषद अपने कार्यों से विशिष्ट पहचान स्थापित कर पाई है तथा आने वाले दिनो में जिले में भी निशक्तजनों का परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह का कार्यक्रम किया जाएगा। निशक्तों को सरकार की योजना का लाभ मिले इसका भी प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश बंसल , रमेश सिंघानिया, पितांबर अग्रवाल,बजरंग लाल अग्रवाल ने भी संबोधित किया। बैठक मदनमोहन अग्रवाल, नित्यानंद अग्रवाल, सुभाष गर्ग, अमरलाल अग्रवाल, गोविंद देवांगन सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित परिषद के सदस्य