पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गोत्सव पर होगी जसगीत प्रतियोगिता

दुर्गोत्सव पर होगी जसगीत प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़े देवगांव (सक्ती)| ग्रामबडेदेवगांव के देवनगर में जय अम्बे सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा दुर्गा पूजन का आयोजन किया गया है। जिसमें जसगीत प्रतियोगिता भी रखी गई है। उपाध्यक्ष नरेश जांगड़े एवं सुरेश जांगड़े ने बताया कि दुर्गा पूजन 25 सितंबर को घट स्थापना के साथ प्रारंभ होगी तीन अक्टूबर को पूर्णाहुति एवं सहस्त्र धारा के साथ विसर्जन होगा। जसगीत प्रतियोगिता का फाइनल 4 अक्टूबर को होगा। व्यास आचार्य पं. दरस पाण्डेय कनेटी वाले है। कार्यक्रम के अध्यक्ष खोलबहरा मिरी, सचिव घासी यादव, सुरुति बघेल, माघुराम बंजारे एवं खगेश्वर बघेल, कन्हैया लहरे, घुराऊराम उरांव सरपंच, महेत्तर राम उरांव, मोहनलाल यादव, घुण्डल उरांव, पंगवा राम बघेल, कुषुलाल यादव आदि जुटे है।