सड़कों की जर्जरता ने बढ़ाई परेशानी
भास्कर न्यूज . सराईपाली(शहर)
छुईपाली एनएच से जुड़ी हुई सड़क मल्दामाल, पड़कीपाली, नवापारा, छिबर्रा, अमलीपदर आदि गांव को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो जाने से राहगीरों को परेशानी हो रही है।
बारिश के दिनों में सड़क बह गई है और पूरी तरह जर्जर हो गई है। इस अंचल के लोगों ने बताया कि शीघ्र ही इसकी मरम्मत की जाए नहीं तो दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की मानी जाएगी। इस जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार हो रहा है। बारिश को खत्म हुए चार महिने हो गए हैं और ही कोई सूचना बोर्ड लगाया गया है। इससे वहां आने वाले नए लोगों के लिए खतरा का भय बना रहता है। कोटद्वारी इलाके के अर्जुंडा से बलौदा जाने वाले मार्ग जिसकी लंबाई 12 किमी है इसके बीच-बीच में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सुधार कार्य के नाम पर उबड़ खाबड़ गड्ढढों में समतलीकरण का काम किया जा रहा है जो सही ढंग से नहीं बन पा रहा है। इस सड़क में उड़ती हुई धूल से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से साइकिल सवार जाते हैं तो वे भी धूल से सन जाते हैं। इसमें सल्डीह और पाइकपारा के बीच 2 किमी मार्ग की स्थिति भी दयनीय है।
इस मार्ग पर 50 गांवों के लोगों का आवागमन बलौदा और सराईपाली के लिए लगा रहता है। इस मार्ग की मरम्मत बलौदा क्षेत्र के ग्रामीणों ने की है।
ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों में हो चुके गड्ढों को मिट्टी डालकर भरने में लगे हैं।
उड़ती हुई धूल से भी राहगीर हो रहे त्रस्त, विभाग उदासीन
आक्रोश